
लैंडिंग पेज डिजिटल मार्केटिंग रणनीति का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। लैंडिंग पेज, जिन्हें डेस्टिनेशन पेज या लीड कैप्चर पेज भी कहा जाता है। किसी भी लैंडिंग पेज का लक्ष्य Visitors को कॉल-टू-एक्शन (CTA) पर ले जाना होता है।
Table of Contents
What Is Landing Page? लैंडिंग पेज क्या होता है?
लैंडिंग पेज, जिन्हें डेस्टिनेशन पेज या लीड कैप्चर पेज भी कहा जाता है। ईमेल में दिए गए लिंक या गूगल, फेसबुक, यूट्यूब आदि पर दिए गए विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद आप जिस पेज पर पहुंचते हैं या लैंड होते है उस पेज को लैंडिंग पेज कहा जाता है। लैंडिंग पेज का लक्ष्य Visitors को कॉल-टू-एक्शन (CTA) पर ले जाना होता है।
What Are Landing Pages Used For? लैंडिंग पेज का उपयोग किस लिए किया जाता है?
लैंडिंग पेज डिजिटल मार्केटिंग रणनीति का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। लैंडिंग पेज का इस्तेमाल मार्केटिंग के साथ-साथ विज्ञापन के लिए भी किया जाता है। खास तौर पर, मार्केटर्स द्वारा इनका इस्तेमाल दो मुख्य कारणों से किया जाता है –
1 – दर्शकों को खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना।
2 – दर्शकों को किसी विषय, उत्पाद या सेवा के बारे में आकर्षक, प्रासंगिक जानकारी प्रदान करना।
सरल शब्दों में कहें तो लैंडिंग पेज तब सबसे उपयुक्त होते हैं जब कोई विशिष्ट उद्देश्य या अभियान शुरू किया जाना हो।
Difference Between A Landing Page And A Website लैंडिंग पेज और वेबसाइट में क्या अंतर है?

1 – वेबसाइटें कई सारे उद्देश्यों के लिए बनाई जाती हैं, और जिसमें कई ऑप्शन होते हैं।
जबकि किसी भी लैंडिंग पेज का केवल एक ही उद्देश्य होता है और वह है [CTA] Call To Action,
2 – किसी वेबसाइट पर ट्रैफ़िक कई स्रोतों से आता है, जबकि लैंडिंग पेज पर ट्रैफ़िक केवल विज्ञापनों से आता है।
Do Landing Pages Require A Website? क्या लैंडिंग पेज के लिए वेबसाइट की आवश्यकता होती है?
लैंडिंग पेज के लिए वेबसाइट की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वेबसाइट रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपको अपने दर्शकों के साथ विश्वास बनाने की अनुमति देता है। आप आसानी से किसी वेबसाइट से स्वतंत्र रूप से लैंडिंग पेज बना सकते है और होस्ट कर सकते हैं।
आपके लैंडिंग पेज के साथ-साथ एक वेबसाइट होने से आपके संभावित ग्राहकों को यह दिखाने में मदद मिलती है कि आपका ब्रांड स्थापित है।
Benefits Of Landing Page लैंडिंग पेज के लाभ।

1 – लैंडिंग पेज आपको किसी एक लक्ष्य या कॉल टू एक्शन पर ध्यान केंद्रित करके ज्यादा से ज्यादा विजिटर को तय कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करने में मदद करता हैं।
2 – लैंडिंग पेज का उपयोग विशेष ऑफर को बढ़ावा देने, लीड जनरेट करने या प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है।
3 – लैंडिंग पेज के मध्तम से ब्रांड की पहचान को मजबूत किया जा सकता है।
4 – पहली बार में ही विजिटर को अच्छा प्रभवित किया जा सकता है।
5 – डेटा बनाने में मदद मिलती है जिसमे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि शामिल होते है।
6 – नये ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है।
7 – वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने में मदद मिलती है।
8 – लैंडिंग पेज बहुत ही आसानी से जल्दी बन जाता है।
9 – लैंडिंग पेज बिजनस में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है।
What Makes A Good Landing Page? एक अच्छा लैंडिंग पेज क्या होता है?
जिस लैंडिंग पेज में स्पष्ट जानकारी हो, जिसमें प्रत्येक शब्द दर्शकों का ध्यान संबंधित विषय, उत्पाद या सेवा की ओर आकर्षित करे, स्ट्रांग [CTA] Call To Action, टेस्टीमोनिअल्स और साथ ही आकर्षित करने वाला डिज़ाइन हो।
सबसे महत्वपूर्ण बात जो लैंडिंग पेज तय किये गए उद्देश्य या टारगेट को पूरा करता है उसे अच्छा लैंडिंग पेज कहा जाता है।
TYPE OF LANDING PAGES लैंडिंग पेज के प्रकार।

प्रत्येक प्रकार का लैंडिंग पेज एक विशिष्ट उद्देश्य पूरा करता है और इसे अलग-अलग प्रकार के विशेष मार्केटिंग लक्ष्यों के अनुरूप बनाया जा सकता है। इसी आधार पर लैंडिंग पेज कई प्रकार के होते है।
1 – Lead Generation Landing Page लैंडिंग पेज जिसमें ईमेल, मोबाइल नंबर, नाम आदि जैसी जानकारी फॉर्म के माध्यम से मांगी जाती है, लीड जनरेशन लैंडिंग पेज कहलाते हैं। व्यवसाय अपनी ईमेल सूची बनाने या बिक्री टीमों के लिए लीड इकट्ठा करने के लिए लीड जनरेशन पेज का उपयोग करते हैं। जिसके माध्यम से विजिटर को मुफ्त ई-बुक, विशेष ऑफ़र, वेब पेजों तक पहुंच आदि दी जाती है।
2 – Sellers Landing Page लैंडिंग पेज जिसका उद्देश्य डायरेक्ट सेल करना होता है और जिसमें विज़िटर को किसी सेवा या उत्पाद को खरीदने के लिए राजी या प्रोत्साहित किया जाता है। इस पेज में उत्पाद या सेवा का विवरण होता है। टेस्टीमोनिअल्स , ट्रस्ट सिग्नल , बॉय बटन, आदि एलिमेंट होते हैं।
3 – Splash Landing Page स्प्लैश लैंडिंग पेज का उपयोग ऑफ़र को बढ़ावा देने, चेतावनियाँ या अस्वीकरण दिखाने या समय-संवेदनशील घोषणाओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ता को मुख्य वेबसाइट पर जाने की अनुमति देने से पहले एक संक्षिप्त परिचय या घोषणा प्रदान करना होता है। इसमें मुख्या एलिमेंट एक इमेज या वीडियो, एक संक्षिप्त संदेश और एक CTA बटन जो मुख्य सामग्री या किसी अन्य लैंडिंग पेज या वेबसाइट पर ले जाता है। इस तरह के लैंडिंग पेज का उपयोग घोषणाओं, आयु सत्यापन (सामग्री प्रतिबंधों के लिए), या किसी नए उत्पाद या साइट को लॉन्च करने से पहले एक टीज़र के रूप में उपयोग किया जाता है।
4 – Thank You Landing Page जिस लैंडिंग पेज का उद्देश्य: किसी कार्रवाई की पुष्टि करना, जैसे कि खरीदारी या फ़ॉर्म सबमिशन, और अक्सर अतिरिक्त चरण या सामग्री प्रदान करना होता है। इसमें मुख्य एलिमेंट में एक धन्यवाद संदेश, उपयोगकर्ता की कार्रवाई का सारांश (जैसे कि उन्होंने क्या खरीदा या किसके लिए साइन अप किया), और कभी-कभी एक दूसरी बार CTA (जैसे कि सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करना या कोई गाइड डाउनलोड करना) शामिल होता है।
5 – Upcoming Landing Page लैंडिंग पेज जिसका उद्देश्य किसी आगामी उत्पाद, सेवा या इवेंट के बारे में जानकारी प्रदान करना होता है। इस पेज के मुख्य तत्वों में एक संक्षिप्त टीज़र, काउंटडाउन टाइमर, ईमेल साइन-अप फ़ॉर्म और सोशल मीडिया लिंक शामिल होते हैं। इस प्रकार के पेज का उपयोग नए उत्पादों, ऐप, वेबसाइट या इवेंट के लिए प्री-लॉन्च अभियानों के लिए किया जाता है।
6 – Viral Landing Page जिस लैंडिंग पेज का उद्देश्य सामग्री को शेयर करने और वायरल होने के लिए प्रोत्साहित करना होता है जो अक्सर किसी प्रतियोगिता, उपहार या प्रचार से जुड़ा होता है। इस पेज के मुख्या एलिमेंट सोशल शेयरिंग बटन, एक आकर्षक शीर्षक और भाग लेने या शेयर करने के लिए एक CTA बटन होता है इस तरह के पेज का उपयोग ऐसे अभियानों में किया जाता है जहाँ लक्ष्य सोशल मीडिया के माध्यम से किसी ब्रांड या उत्पाद के बारे में बात फैलाना होता है।
7 – Unsubscribe Landing Page जिस लेंडिंग पेज का उद्देश्य यह पुष्टि करना होता है कि किसी उपयोगकर्ता ने मेलिंग सूची से सदस्यता समाप्त कर दी है या करना चाहता है और कभी-कभी वैकल्पिक विकल्प प्रदान करना होता है इस पेज के मुख्या एलिमेंट एक पुष्टिकरण संदेश, संभवतः एक सर्वेक्षण जिसमें पूछा जाता है कि वे सदस्यता क्यों समाप्त कर रहे हैं, और फिर से सदस्यता लेने या वरीयताओं को समायोजित करने के विकल्प आदि शामिल होते है।
8 – Contest Or Giveaway Landing Page जिस लेंडिंग पेज का उद्देश्य किसी प्रतियोगिता या उपहार को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाता है, जिसका उपयोग उपयोगकर्ताओं को संपर्क जानकारी प्रदान करके भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
9 – Re-engagement Landing Page जिन विजिटर ने हाल ही में किसी विशेष ब्रांड के साथ बातचीत नहीं की है क्योंकि उन्हें उत्पाद या सेवा पसंद आये है, उन्हें अक्सर विशेष ऑफ़र या सामग्री के साथ वापस आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे ग्राहक बन सकें।
10 – Membership Or Subscription Landing Page जिन लेंडिंग पेज का उद्देश्य सब्सक्रिप्शन या मेम्बरशिप को बढ़ावा देना होता है। इस पेज में यह बताया जाता है क़ि सब्सक्रिप्शन या मेम्बरशिप ज्वाइन करने के क्या लाभ है? साथ ही में प्राइस लिखी होती है या यह कई बार फ्री ऑफर भी होते है।
11 – Survey Landing Page लैंडिंग पेज जिनका उपयोग उपयोगकर्ताओं से फीडबैक, राय या जानकारी एकत्र करने के लिए किया जाता है, उन्हें सर्वेक्षण लैंडिंग पेज कहा जाता है। इस प्रकार के पेज में मुख्य तत्व प्रश्न होते हैं।
12 – Squeeze Landing Page जिस लेंडिंग पेज में सिर्फ़ ईमेल पता कैप्चर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। उसे Squeeze Landing Page कहते है यह अक्सर बहुत सीधा और सटीक पेज होता है।
13 – Event Rejistration Landing Page यह लेंडिंग पेज खास तौर पर इवेंट, वेबिनार या कॉन्फ्रेंस के लिए उपस्थित लोगों को बढ़ावा देने और रजिस्टर करने के लिए बनाया जाता है। इसमें आमतौर पर इवेंट का विवरण, शेड्यूलिंग और रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि तत्व शामिल होते है।
14 – Click-Through Landing Page ई-कॉमर्स में इस प्रकार के लैंडिंग पेज का उपयोग विजिटर को दूसरे पेज पर क्लिक करके कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करना होता है। जिसमे “डेमो शेड्यूल करें” कहने वाला बटन उपयोगकर्ता को शेड्यूलिंग पेज पर ले जा सकता है, या “अभी ऑर्डर करें” जैसे CTA शामिल होते है।
How To Create Landing Page? Top 12 Steps लैंडिंग पेज कैसे बनाएं?

लैंडिंग पेज बनाने के लिए डायरेक्ट अपनी वेबसाइट का उपयोग करना बहुत अच्छा है और यदि आप किसी टूल का उपयोग करना चाहते हैं, तो नीचे कुछ लोकप्रिय टूल के नाम दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार उपयोग कर सकते हैं।
Hubspot, Canva, Elementor, Wix, Covertkit
Top 12 Steps For Landing Page लैंडिंग पेज के लिए टॉप 12 स्टेप्स
लैंडिंग पेज बनाने के लिए टॉप 12 स्टेप्स यहां बताये जा रहे है – जिनका उपयोग करके आप अपने तय लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
1 – सबसे पहले एक टाइटल या हेडलाइन बनाएँ।
2 – सबटाइटल बनाये।
3 – विषय से संबंधित एक इमेज या वीडियो बनाये।
4 – यदि प्रोडक्ट या सेवा सरकार द्वारा अप्रूव है या उसे कोई पुरस्कार या सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, तो उसका उल्लेख करें।
5 – टेस्टीमोनिअल्स लगाये।
6 – FAQ या Q&A बनाये।
7 -गूगल रिव्यु डालें।
8 – काउंटडाउन या टाइमर जोड़ें।
9 – एक तयऑफ़र प्राइस जोड़ें।
10 – कॉल टू एक्शन बटन जोड़ें।
11 – यदि आप विजिटर्स को कूपन कोड देना चाहते हैं या ग्राहकों को रिवॉर्ड देना चाहते हैं तो इसका जरूर उपयोग करें।
12 – सोशल मीडिया शेयरिंग बटन जोड़ें।
हमेशा याद रखें कि ऊपर दिए गए12 बिंदुओं में से प्रत्येक इतना आकर्षक होना चाहिए कि वह विजिटर को आपका उत्पाद या सेवा खरीदने के लिए मजबूर कर दे।
13 key Components Of A Landing Page? लैंडिंग पेज के प्रमुख 13 घटक।

1 – Main Headline & Supporting Headline हैडलाइन और सपोर्टिंग हैडलाइन छोटा होना चाहिए, मतलब 10 से 20 शब्द होना चाहिए जिस से विजिटर को समझने में आसानी हो जिस से विज़िटर का ध्यान आकर्षित होना चाहिए। साथ ही यह बताना भी जरुरी है कि आपका प्रोडक्ट या सर्विस किस बारे में है।
मैन हैडलाइन लैंडिंग पेज पर विज़िटर का ध्यान आकर्षित करने वाला होना चाहिए और सपोर्टिंग हैडलाइन उन्हें रुकने के लिए राजी करे जैसा होना चाहिए।
सरल भाषा में कहे तो एक आकषिर्त करने वाला टाइटल हेडलाइन और एक शार्ट डिस्क्रिप्शन या सबटाइटल जिसमे प्रोडक्ट या सर्विस के बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हो।
2 – Unique Selling Proposition लैंडिंग पेज के माध्यम से विज़िटर को यह समझाना चाहिए कि प्रोडक्ट या सर्विस में ऐसा क्या है जो आपके कॉम्पिटिटर से अलग है उस से अच्छा है।
3 – Offer एक आकर्षक ऑफर होना चाहिए जो आपके प्रतिस्पर्धियों से अलग हो जिसमें ऑफर प्राइस के साथ कूपन कोड भी जोड़ दिया जाए तो आपके ग्राहक तेजी से बढ़ सकते हैं। या फिर अगर ग्राहक बनने पर रिवॉर्ड जैसे कॅश बैक आदि दिया जाए तो भी आप निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
4 – Images Or Videos लैंडिंग पेज पर चित्र या वीडियो अवश्य होने चाहिए क्योंकि इनके माध्यम से आपके उत्पाद या सेवा को आसानी से और आकर्षक ढंग से समझाया जा सकता है।
5 – Testimonials Or Social Proof टेस्टीमोनिअल्स के माध्यम से विज़िटर को उन लोगों के अनुभवों के बारे में बता सकते हैं जिन्होंने आपके उत्पाद या सेवा का उपयोग किया है या कर रहे है।
6 – Awards यदि आपका प्रोडक्ट या सर्विस सरकार द्वारा अप्रूव है, कोई पुरस्कार जीता है या कोई सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, तो बताये।
यह आपके विजिटर को ग्राहकों में परिवर्तित करने में बहुत मदद करता है।
7 – Countdown उल्टी गिनती के माध्यम से अपने विजिटर को जल्दी से निर्णय लेने के लिए तैयार करते हैं क्योंकि आप यह बताते हो की आपका ऑफर जल्द ही समाप्त होने वाला है।
8 – Call To Action एक बटन जिस पर क्लिक करके कोई विजिटर आपका प्रोडक्ट या सर्विस खरीद सकता है।
9 – Form लैंडिंग पेज में फॉर्म का उपयोग विजिटर का डेटा एकत्र करने या लीड जनरेशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तो यह सरल होना चाहिए और इसमें कम से कम ऑप्शन होना चाहिए जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और मैसेज।
10- FAQ Or Q&A लैंडिंग पेज पर Q&A या FAQ होने से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), ट्रैफ़िक और कन्वर्जन में मदद मिलती है, साथ ही विजिटर के मन में आपके प्रोडक्ट या सेवा के बारे में संदेह दूर हो सकते हैं।
11 – Share Button लोगों के लिए शेयर बटन के माध्यम से लैंडिंग पेज को शेयर करना आसान होता है, जिस से आपको लैडिंग पेज पर ट्रैफ़िक बढ़ाने में मदद मिलती है।
12 – Google Reviews लगभग 99% ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले Reviews पढ़ते हैं। यह तथ्य यह कहने के लिए पर्याप्त है कि ग्राहक निर्णय लेते समय साथी ग्राहकों की राय पर भरोसा करते हैं। इसलिए, Google पर अच्छी Reviews होने से आपके ब्रांड को संभावित ग्राहकों के बीच भरोसा और विश्वसनीयता बनाने में मदद मिलती है, जिससे आपको अपना लक्ष्य आसानी से हासिल हो सकता है।
13 – Navigation लैंडिंग पेज नेविगेशन एक पेचीदा विषय है। किसी भी सफल लैंडिंग पेज के लिए स्पष्ट और सरल नेविगेशन ज़रूरी होता है। लैंडिंग पेज नेविगेशन में कोई भी तत्व शामिल हो सकता है जो उपयोगकर्ताओं को पेज से दूर और आपकी साइट के दूसरे हिस्से पर भी ले जाता है। हमेशा सुनिश्चित करें कि नेविगेशन विज़िटर को ऐसी जगह पर न ले जाए जो आपके लैंडिंग पेज के विषय से असंबंधित न हो।
लैंडिंग पेज नेविगेशन को विस्तार से समझने के लिए, आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं – Landing Page Navigation: Pros, Cons, and Recommendations
Top 5 Landing Page Best Practices टॉप 5 लैंडिंग पेज सर्वोत्तम अभ्यास।

यदि आप अपने विज़िटर का ध्यान आकर्षित करना, Conversions बढ़ाना चाहते हैं और विश्वास बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने लैंडिंग पेज को सही तरीके से Optimize करना होगा।
1 – For Mobile यह 100% सच है कि कई व्यवसाय ग्राहक खो रहे हैं क्योंकि 50% लैंडिंग पेज मोबाइल डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किये हुए नहीं होते हैं। याद रखें, मोबाइल उपयोगकर्ता आपके दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा हैं। मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या हर दिन तेज़ी से बढ़ रही है।
लैंडिंग पेज में फॉर्म का होना मोबाइल डिवाइस के लिए सरल और सिंपल होना चाहिए क्योंकि मोबाइल पर फॉर्म भरना अक्सर बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है, और आकर्षक बढ़ाने के लिए लैंडिंग पेज CTA बटन का रंग विपरीत होना चाहिए।
2 – For B2B लैंडिंग पेज पर यह स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि उत्पाद या सेवा से बिज़नस को क्या लाभ होगा और उस बिज़नस के ग्राहकों को क्या लाभ मिलेगा? इस पर ज़्यादातर बहुत कम काम किया जाता है, जिससे नए ग्राहक नहीं जुड़ पाते है।
लैंडिंग पेज में काउंटडाउन या टाइमर जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि ग्राहक को पता चले कि उत्पाद या सेवा उसके लिए कितनी महत्वपूर्ण और सस्ती है और साथ ही वह खरीदारी करने के लिए जल्दी से Buy बटन पर क्लिक कर सके।
लैंडिंग पेज पर टेस्टीमोनियल का उपयोग करने से व्यवसायों को यह पता चलता है कि आप अपने ब्रांड में विश्वास और विश्वसनीयता का निर्माण करेंगे, जिससे उनके ग्राहकों को सकारात्मक अनुभव प्राप्त करने और इससे लाभान्वित होने में मदद मिल सके।
3 – For PPC शोध से पता चला है कि 97% से अधिक PPC विज्ञापनों पर क्लिक किया जाता है, लेकिन कोई कन्वर्जन नहीं होता है।
इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए क़ि जब विजिटर लैंडिंग पेज पर बताये गया ऑफर पर क्लिक करता है, तो उसे पता होना चाहिए कि उसे वह मिल रहा है जो वह चाहता है।
4 – For SEO यदि लैंडिंग पेज को अपना उद्देश्य प्राप्त करना है, अर्थात प्रोडक्ट या सर्विस की अधिक बिक्री करना है, तो SEO पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है।
लैंडिंग पेज का टाइटल क्लियर और छोटा होना चाहिए, और इतना आकर्षक होना चाहिए कि विजिटर स्वयं को उस पर क्लिक करने से रोक न सकें।
लैंडिंग पेज में विजिटर को सेवा या प्रोडक्ट से संबंधित क्या, क्यों, कैसे जैसे सवालों के जवाब मिलने चाहिए।
गूगल इमेज को नहीं समझता। इसलिए लैंडिंग पेज पर इमेज अपलोड करते समय उसका नाम [Alt Text] बताना ज़रूरी है।
लैंडिंग पेज के विषय से संबंधित कीवर्ड रखना महत्वपूर्ण है ताकि यदि कोई इसे सर्च करे तो वह आपके लैंडिंग पेज पर पहुंचे सके।
लैंडिंग पेज एसईओ में मेटाडेटा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इंडीकेट करता है कि विजिटर आपके लैंडिंग पेज पर पहुंचने के लिए क्या गूगल पर खोज रहा था।
5 – For E-commerce लैंडिंग पेज के माध्यम से किसी प्रोडक्ट या सर्विस पेज पर पहुंचने पर 96% विजिटर खरीदारी के लिए तैयार नहीं होते हैं। अपने ग्राहकों के लिए चेकआउट प्रक्रिया को आसान, तेज़ और सरल बनाएं, जिसके परिणामस्वरूप बिक्री बढ़ेगी।
लोगों के लिए शेयर बटन के माध्यम से सामग्री शेयर करना आसान बनाना आपकी लैडिंग पेज या साइट पर ट्रैफ़िक बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे बिक्री बढ़ सकती है।
लैंडिंग पेज प्रैक्टिस को बेहतर ढंग से समझने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें –
Landing Page Best Practices For Higher Conversions [2024]
आप इस आर्टिकल को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके यूट्यूब पर भी सुन सकते हैं।
Great post! This is so helpful! You picked a key topic to focus on. I made a free guide that shows how to build an email marketing plan step by step. It covers setting goals, tracking results, and fixing common mistakes. Visit the link to see it. Thanks for sharing such helpful, straightforward tips!
“Thank you so much for your kind words! I’m so glad you found the article useful. Stay tuned for more!”
Thanks for sharing this valuable post! Quick heads-up— the cheapest cloud web hosting just dropped its prices even further, but only until April 17th! Snag this unbeatable deal before it’s gone!
Thanks for the valuable post! Hey did you know about this? You can craft high-quality content with just one click, tailored specifically to your brand’s voice and target audience. Create and publish your content all in one platform By MAVIC. VIsit the link.